Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दर्शकों के प्यार में डूबीं सारा अली खान, 'चुमकी' को लेकर हुईं भावुक!

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Metro In Dino
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 14:16 IST

अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म "मेट्रो...इन दिनों" में अपने किरदार 'चुमकी' को भरपूर प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आभारी, धन्य और बहुत-बहुत खुश हूं। 

आपने हमारी फिल्म को जो प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया और चुमकी को स्वीकार करने और प्यार करने के लिए भी शुक्रिया।" इससे पहले, आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान, सारा ने खुलासा किया था कि निर्देशक अनुराग बसु का फिल्म बनाने का स्टाइल हैरान करने वाला है। 

वह अपने कलाकारों को भरपूर स्पेस देने में विश्वास रखते हैं और इसी वजह से उनकी फिल्मों में अभिनय करते हुए कुछ 'मैजिक मोमेंट्स' अपने आप आ जाते हैं। आईएएनएस से बात करते हुए, 'केदारनाथ' की अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप खुद को पूरी तरह आजाद करने लगते हो, तो कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होने लगती हैं, जिसे अनुराग बसु 'मैजिक' कहते हैं। 

हमने खुद को पूरी छूट थी और पूरी तरह वर्तमान पल में डूब गए। इससे शूटिंग का माहौल भी ऊर्जावान और सकारात्मक रहता था। पूरा सेट जैसे जीवंत हो जाता है और हम पूरी तरह अपने अभिनय में तल्लीन हो जाते थे।" 'मेट्रो… इन दिनों' साल 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन ए… मेट्रो' का सीक्वल है। 

'लाइफ इन ए… मेट्रो' में धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के.के. मेनन, शायनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत और शरमन जोशी नजर आए थे। वहीं, 'मेट्रो… इन दिनों' की बात करें तो इसमें सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर रोमांस करते नजर आएंगे, इसके अलावा कई जाने-माने कलाकार हैं, जिनमें अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी हैं। 

यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह वर्तमान में 'मर्डर मुबारक' फिल्म में नजर आएंगी, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Metro In Dino

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD