Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युद्ध नशे के विरुद्ध : जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Jai Krishan Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माहिलपुर/होशियारपुर , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 12:12 IST

पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज में 22 मार्च को ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ बैनर के अंतर्गत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित राष्ट्रीय मैराथन आयोजित की जा रही है। इस संबंध में आज शाम डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सामाजिक संस्थाओं तथा एनजीओ से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कॉलेज परिसर में अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए जागरूकता के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, ताकि इस सामाजिक बुराई से छुटकारा पाया जा सके। उन्होंने पंचायतों और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों के बाहर एकत्र होकर मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करें और नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूत बनाएं।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर नशे पर नियंत्रण पाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माहिलपुर में आयोजित यह राष्ट्रीय मैराथन भी इसी अभियान का हिस्सा है, जो नशों के खिलाफ संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगी। 

उन्होंने बताया कि विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें चार श्रेणियां रखी गई हैं—5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी—जिनमें प्रतिभागी दौड़ेंगे और ‘नशे को ना’ का संकल्प लेंगे। 

उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी www.srsftge.com के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं, जहां पूरी जानकारी भी उपलब्ध है।

42 किमी मैराथन के लिए प्रक्रिया रविवार सुबह 4:00 बजे शुरू होगी। धावकों को एकत्र करने और मार्ग की जानकारी देने के बाद 5:00 बजे दौड़ शुरू की जाएगी। 21 किमी दौड़ 5:30 बजे, 10 किमी दौड़ 6:10 बजे और 5 किमी दौड़ 7:30 बजे रवाना की जाएगी।

सुबह 7:00 से 7:30 बजे तक शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन और नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रगान के उपरांत 5 किमी दौड़ को रवाना किया जाएगा। सुबह 8:40 बजे परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 

इसके पश्चात मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD