Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशा मुक्त पंजाब के संदेश के साथ 22 मार्च को माहिलपुर में होगी “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह राष्ट्रीय मैराथन”: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मैराथन का पोस्टर व टी-शर्ट को किया जारी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bram Shanker Jimpa, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Jai Krishan Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 17:58 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओऱ से चलाई जा रहे “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान की निरंतरता में 22 मार्च माहिलपुर (गढ़शंकर) में “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह राष्ट्रीय मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है। वे आज यहां मैराथन के संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना तथा पंजाब को फिर से खुशहाल, रंगला और खेलों में अग्रणी बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। 

इस दौरान उनके साथ विधायक ब्रम शंकर जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक भी मौजूद थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आजादी के बाद विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में सरकार की ओऱ से पहली बार इतनी बड़ी मैराथन करवाई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग तथा दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इस मैराथन में डिफेंस पर्सन (आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, पुलिस), स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्य, अंडर-18 बच्चों तथा दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इसके अलावा पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जय कृष्ण सिंह रौड़ी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले शहीद-ए-आजम के पैतृक गांव खटकड़ कलां में नमन किया था और हर वर्ष शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन कार्यक्रम शहीद-ए-आजम भगत सिंह को समर्पित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक राष्ट्र का सपना देखा था, जिसमें हर युवा देश की सेवा के लिए समर्पित हो। उनके सपनों को साकार करने के लिए नशों का खात्मा करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस विशाल आयोजन में देश और विदेश में नाम कमा चुकी कई प्रमुख हस्तियां के अलावा अलग-अलग खेल में नाम कमाने वाले 19 पंजाब पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी भाग लेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह मैराथन “नशा मुक्त पंजाब” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विधायक ब्रम शंकर जिंपा व अधिकारियों के साथ मैराथन का पोस्टर व टी-शर्ट को जारी किया। 

इस अवसर पर एडीसी निकास कुमार, एसपी नवनीत कौर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर परमप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर तथा जिला परिषद सदस्य कुलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bram Shanker Jimpa , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD