Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंडियों में गेहूं की खरीद के प्रबंध जल्द पूरे किये जाएं - हरचंद सिंह बरसट

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सभी अधिकारियों और जिला मंडी अफसरों के साथ खरीद सीजन के प्रबंधों के सबंध में की बैठक

Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 17:55 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिये मंडी बोर्ड के समूह अधिकारियों और जिला मंडी अधिकारियों के साथ बोर्ड के मुख्य दफ्तर में बैठक की। मीटिंग के दौरान चेयरमैन की ओर से मंडियों में किये जा रहे प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई और सभी प्रबंधों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये। 

इस मौके पर स. बरसट ने कहा कि 1 अप्रैल से पंजाब राज्य की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू होने वाली है, जिसके लिये 1896 मंडियां घोषित की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि मंडियों व खरीद केंद्रों की साफ-सफाई, बिजली, पीने योग्य पानी, शौचालय एवं छाया आदि के प्रबंध समय पर पूर्ण किये जायें, तांकि मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन की ओर से जिला मंडी अफसरों को पूरी तनदेही से मंडियों में गेहूं की खरीद को सुचारू ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान मंडियों और खरीद केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध करके अच्छी कार्यगुजारी की मिसाल कायम की जाए और किसान भी बिना किसी परेशानी के खुशी-खुशी अपनी फसल बेच सकें।

इसके साथ ही स. बरसट ने सभी अधिकारियों को जहां हरियावल मुहिम के तहत मंडियों में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, वहीं मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिये भी विशेष स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। 

बैठक में इंजीनियर इन चीफ जतिंदर सिंह भंगू, संयुक्त सचिव हरजीत सिंह संधू, मुख्य इंजीनियर गुरिंदर सिंह चीमा, मुख्य इंजीनियर अमनदीप सिंह, डी.जी.एम. मनिंदरजीत सिंह बेदी, डी.जी.एम. प्रीत कंवर सिंह बराड़, डी.जी.एम. मुकेश कुमार कैले, डी.जी.एम. अमनदीप सिंह संधू सहित समूह जिला मंडी अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD