Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से 'ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट' का आगाज़

हरचंद सिंह बरसट की तरफ से विभिन्न राज्यों से पहुंची टीमों का हार्दिक स्वागत

Harchand Singh Barsat, AAP Punjab, Mohali
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 10:23 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में 'ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन-2' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्डों की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, उत्तराखंड स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड और दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड की टीमें भाग लेने पहुंची हैं।

7 जून से 12 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की रस्मी शुरुआत से पहले पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से किसान भवन, चंडीगढ़ में सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान देश भर से पहुंची विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स. बरसट ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान अपने संबोधन में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए 'ऑफ सीजन' के दौरान पंजाब राज्य की मंडियों को इनडोर स्टेडियम के रूप में खोला गया है, जहां मुफ्त कोचिंग दी जाती है। इसके तहत मलोट में बास्केटबॉल, श्री मुक्तसर साहिब में बैडमिंटन, सुल्तानपुर लोधी में बास्केटबॉल और रामपुरा फूल मंडी में बच्चों को स्केटिंग भी सिखाई जाती है।

स. बरसट ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं और ये हमें अनुशासन, समय प्रबंधन और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी हैं। ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भाग लेना बेहद आवश्यक है। रोजाना की भागदौड़ के बीच खेल ही एक ऐसा साधन हैं, जो इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखते हैं।

जब हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ होगा, तभी हम अपने कार्यों और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। स. बरसट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों से देश के विभिन्न राज्यों से आए कर्मचारियों और अधिकारियों को एक-दूसरे के सभ्याचार को समझने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि यह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 12 जून तक चलेगा। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के उच्च अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP Punjab , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD