Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

‘डकैत’ मेरा अब तक का सबसे शानदार किरदार : अदिवि शेष

Adivi Sesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 14:44 IST

अभिनेता-लेखक और निर्देशक अदिवि शेष अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार अब तक का सबसे जीवंत और शानदार किरदार है, जिसे उन्होंने पर्दे पर निभाया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बातचीत में अदिवि ने बताया, “यह निश्चित रूप से मेरा सबसे जीवंत किरदार है।

मैं नहीं कहूंगा कि यह पूरी तरह किरदार-प्रधान फिल्म है, जैसे ‘अर्जुन रेड्डी’ थी, लेकिन मेरी पिछली फिल्मों की तुलना में यह कहीं ज्यादा किरदार-प्रधान है। मेरी फिल्मों में हमेशा ट्विस्ट होते थे, जो मुझे पसंद थे। लेकिन इस बार मैं फिल्म की भावनाओं के प्यार में पड़ गया हूं।” यह फिल्म अदिवि शेष के लिए एक नया बदलाव है। उनकी पिछली जासूसी थ्रिलर फिल्मों से अलग, यह ज्यादा कमर्शियल और भावनात्मक फॉर्मेट की ओर है।

उन्होंने बताया, “इस फिल्म में बड़ा सवाल यह नहीं है कि किसने मर्डर किया या कौन दोषी है। असली कहानी भावनाओं की है जिसमें 13 साल बाद दो पुराने प्रेमियों की यात्रा की कहानी है। हमने इसे एक हिंसक दौर में सेट किया है, जहां बंदूकें, गोलियां, आग, बारिश, गर्मी और रेगिस्तान के बीच दोनों फंसे हुए हैं। यह सिर्फ दो लोगों का फिर से मिलना नहीं बल्कि एक खतरनाक माहौल में उनकी भावनात्मक यात्रा है।”

‘डकैत: ए लव स्टोरी’ में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। यह दो भाषाओं तेलुगु और हिंदी में बनी फिल्म है। फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिर से मिलते हैं और साथ मिलकर कई जगह डकैती करते हैं।

फिल्म में क्राइम, एक्शन और रोमांस के तत्व मजबूती से शामिल हैं। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है। अदिवि की अपकमिंग फिल्म दर्शकों को एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर का अनुभव देगी, जहां प्यार और क्राइम एक साथ चलते हैं। ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Adivi Sesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD