Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'डकैत: एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर लॉन्च पर मृणाल ठाकुर ने किए अपने किरदार को लेकर खुलासे, कहा-'निभाया नहीं जिया है'

Mrunal Thakur, Adivi Sesh, Dacoit, Dacoit Ek Prem Katha, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 17:12 IST

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म का हिंदी ट्रेलर लॉन्च रखा गया, जहां मृणाल ने फिल्म में अपने किरदार सरस्वती और असल जिंदगी में हदें पार करने वाले प्यार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी जिंदगी में ऐसा प्यार आने वाला है।

फिल्मों में किरदार के सिलेक्शन पर मृणाल ठाकुर ने कहा कि मेरे लिए सभी किरदार महत्वपूर्ण हैं, जो मैंने अपने करियर में निभाए हैं, लेकिन डकैत में सरस्वती का किरदार मेरे लिए सबसे खास है क्योंकि सरस्वती के किरदार को निभाकर मैंने असल में खुद को मजबूत महसूस किया है। इसके साथ ही अगर फिल्म से सरस्वती को निकाल दें तो फिल्म नहीं चल पाएगी।

यही कारण है कि मैंने डकैत के लिए सरस्वती के किरदार को लेकर हामी भरी। मैं उन किरदारों का चुनाव करती हूं, जो फिल्म को आगे ले जाने में मदद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरस्वती के किरदार को मैंने निभाया नहीं है बल्कि जिया है। असल में मैंने सरस्वती के किरदार को अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश की है। इसके साथ ही मैं कोशिश करती हूं कि साल में एक फिल्म तेलुगू सिनेमा की करूं क्योंकि यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी।

फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप भी पर्दे पर लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। उनसे आज के समय में एक्टर से निर्देशक बनने के सफर के बारे में पूछा गया। निर्देशक ने कहा, यह सब हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर साहब के समय से चल रहा है। पहले सभी एक्टिंग के लिए सिनेमा में आए थे लेकिन फिर एक अच्छे निर्देशक के तौर पर उभरे थे।

खुद को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा, "जब मैंने शुरुआत के दिनों में एक्टिंग शुरू की थी तो झेली नहीं जा रही थी और तभी अहसास हुआ था कि हमारा पहला प्यार सिर्फ लेखन और डायरेक्शन है। एक्टर से निर्देशक बने लोग एक्टिंग की बारीकियों को समझते हैं क्योंकि उन्होंने खुद पर्दे पर काम किया है, जबकि सीधे डायरेक्टर बनने वाले लोगों में इस चीज की कमी देखी गई है।"

फिल्म डकैत प्यार में हदें पार करने की कहानी है। फिल्म को लेकर मृणाल और अदिवि शेष से उनके प्यार के किस्सों के बारे में पूछा गया तो अदिवि शेष ने बताया कि वो एक लड़की के पीछे कनाडा तक चले गए थे और जेब में उस वक्त ज्यादा पैसे भी नहीं थे, जबकि मृणाल का कहना है कि उनकी जिंदगी में प्यार अभी अपकमिंग है, जो जल्द ही आने वाला है।

 

Tags: Mrunal Thakur , Adivi Sesh , Dacoit , Dacoit Ek Prem Katha , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD