Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गरीबों को प्लॉट देने की दिशा में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

2500 से अधिक ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों पर सर्वे का कार्य जारी, जल्द मिलेंगे पात्र लाभार्थियों को प्लॉट — कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:21 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास लगभग 2500 से अधिक ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट आवंटित करने की मांग की गई है। इन प्रस्तावों के आधार पर सरकार द्वारा सर्वेक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

सर्वे कार्य पूर्ण होते ही पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होगा। श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री आदित्य देवीलाल द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हाउसिंग फॉर ऑल के विजन के अनुरूप गरीब व जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांवों में 100 गज, महाग्रामों में 50 गज तथा शहरी क्षेत्रों में 30 गज के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने सदन को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत वर्ष 2015-16 से लेकर 31 जनवरी, 2026 तक राज्य में 78,257 लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया है, जिनमें अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के 24,590 लाभार्थी शामिल हैं। इस दौरान, इन अनुसूचित जाति/पिछड़े वर्गों के लाभार्थियों को लाभार्थी आधारित निर्माण और क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना घटकों के अंतर्गत 586.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत, 2014-15 से जनवरी 2026 तक राज्य में 1,17,619 लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया है। जिनमें अनुसूचित जातियों के 63,687 लाभार्थी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 369.05 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

 

Tags: Krishan Lal Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD