Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत : नायब सिंह सैनी

दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में भव्य समारोह में हुआ नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Lal Panwar, Dr Arvind Kumar Sharma, Mohan Lal Badoli
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सोनीपत , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 17:37 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जनसंपर्क किया, जिसका नतीजा बड़े अंतर से भाजपा समर्थित महापौर और पार्षदों की जीत के रूप में सामने आया।

मुख्यमंत्री आज दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित महापौर श्री राजीव जैन एवं सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां हर कार्यकर्ता को समय-समय पर अवसर मिलता है। यही लोकतांत्रिक परंपरा भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पार्टी महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर रही है। 

डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाना भाजपा की प्राथमिकता है। श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की नई टीम मिलकर सोनीपत के विकास को तीन गुना गति प्रदान करेगी। 

शहर में बेहतर सड़कें, स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज, बिजली और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने महापौर राजीव जैन एवं उनकी टीम से आह्वान किया कि जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें। जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल आयुक्त श्री राजीव रतन ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राई से विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक श्री  निखिल मदान, खरखोदा से विधायक श्री पवन कुमार खरखौदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Lal Panwar , Dr Arvind Kumar Sharma , Mohan Lal Badoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD