Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिनेमाघरों में गूंज रही है 'धुरंधर-2' की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:07 IST

निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं।

सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैंने धुरंधर-2 देखी।

फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं। अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है।

आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद! निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, "बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म 'धुरंधर 2' देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है।

यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं।

उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।" कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, "आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। 

इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।"

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD