Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रणवीर सिंह ने खान साब संग 'धुरंधर 2' का गाना किया रीक्रिएट, जैजी बी-युवराज हंस ने की तारीफ

Ranveer Singh, Khan Saab, Music, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Dhurandhar 2, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 13:57 IST

बॉलीवुड के एनर्जेटिक और स्टाइलिश स्टार रणवीर सिंह ने अपनी हालिया रिलीज 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच एक पुराने गाने को नए अंदाज में पेश कर फैंस को सरप्राइज दिया। इस खास मौके पर उनके साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर खान साब भी नजर आए। दरअसल, रणवीर सिंह और खान साब ने मिलकर 'आरी आरी आरी' गाने का एक नया वर्जन तैयार किया, जिसे मूल रूप से साल 2003 में इंडो-डेनिश म्यूजिक ग्रुप बॉम्बे रॉकर्स ने बनाया था।

इस गाने को फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म में नए अंदाज में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इस गाने में पुराने म्यूजिक का फ्लेवर बरकरार रखते हुए उसमें नया एनर्जी और स्टाइल जोड़ा गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। खान साब, जिनका असली नाम इमरान खान है, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखते हैं।

उन्होंने 'जिंदगी तेरे नाल', 'जी करदा', 'रिम झिम', 'सजना' और 'नाराजगी' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मशहूर सिंगर जैजी बी ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की, जबकि युवराज हंस ने 'जे बात' लिखकर इस कोलैबोरेशन की तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर फिल्म 'धुरंधर' की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म की कहानी 1999 के कंधार हाईजैक जैसे घटनाक्रम से प्रेरित है, जहां देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता है।

इसमें आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) दुश्मनों को करारा जवाब देना चाहते हैं, लेकिन कई सरकारी बाधाओं के कारण वह सीधे कदम नहीं उठा पाते। इसके बाद 'ऑपरेशन धुरंधर' की शुरुआत होती है, जिसके तहत हमजा (रणवीर सिंह) नाम का एक अंडरकवर एजेंट दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करने का मिशन लेकर जाता है।

फिल्म में गैंगवार, राजनीति और आतंकवाद के जाल को बेहद रोचक तरीके से दिखाया गया है। वहीं इसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' कहानी को आगे बढ़ाती है। इस बार कहानी हमजा अली मजारी के बदले और उसके मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले पार्ट के बाद अब वह दुश्मनों के बीच अपनी जगह बना चुका है और भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को खत्म करने के इरादे से आगे बढ़ता है। फिल्म में पाकिस्तान के ल्‍यारी क्षेत्र की गैंगवार, सत्ता की लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय साजिशों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कहानी में नोटबंदी और राजनीतिक घटनाओं के संदर्भ भी जोड़े गए हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Khan Saab , Music , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Dhurandhar 2 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD