Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो, सेकंड पार्ट देखकर आदित्य धर की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा

Preity Zinta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:05 IST

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, यानि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के प्री-प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें 'नोटबंदी' से लेकर बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम) तक को दिखाया गया है। फिल्म देखकर आईं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा धुरंधर के हर किरदार की कायल हो चुकी हैं।

उन्होंने फिल्म को 'धुरंधर' से ज्यादा शानदार बताया है। प्रीति जिंटा अपने दोस्त और 'धुरंधर: द रिवेंज' के मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के साथ फिल्म देखने पहुंचीं। अभिनेत्री के मुताबिक फिल्म में जिस तरीके से रणबीर सिंह ने बदला लिया है, वो वाकई ही बड़ा बदला है। उन्होंने फिल्म के हर एक किरदार की तारीफ की और रणवीर सिंह को फिल्म की जान बताया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने कल रात धुरंधर 2 देखी और बस इतना ही कहना चाहती हूं कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो। निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कास्टिंग और हर विभाग जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मम्मी ने सबसे पहले यही कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है।"

प्रीति ने दर्शकों को इतनी अच्छी फिल्म देने के लिए आदित्य धर को दिल से धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि दर्शकों के अनुभव को मनमोहक बनाने का काम बहुत अच्छे से किया गया है, जबकि रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने लिखा, "आपने मेरा दिल जीत लिया। क्या शानदार प्रदर्शन था? क्या रेंज, क्या गहराई, क्या ईमानदारी। हर चीज को बारीकी से पर्दे पर पूरी गहराई के साथ उतारा गया है।"

प्रीति ने आर. माधवन, सार और अर्जुन रामपाल की भी तारीफ की और सभी से फिल्म को देखने की गुजारिश की। एक्ट्रेस के मुताबिक फिल्म के हर हिस्से में इमोशन, साजिश और हिम्मत तीनों एक साथ देखने को मिलती हैं। फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने खुद फैंस से अपील की थी कि वे बाकी दर्शकों की एक्साइटमेंट को खराब न करें। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के 'ल्यारी किंग' बनने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

Tags: Preity Zinta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD