Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर यूएन चीफ की कड़ी प्रतिक्रिया, अफगान अस्पताल हमले की जांच की मांग

Antonio Guterres
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 11:50 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने काबुल में एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फऱहान हक ने बुधवार को बताया कि महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा कि मरीजों, चिकित्सा कर्मियों और अस्पतालों जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की हर हाल में सुरक्षा की जानी चाहिए।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के अनुसार, सोमवार- मंगलवार की रात हुए इस हमले में एक ड्रग पुनर्वास अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हुई। इस घटना को क्षेत्र में तनाव बढ़ने के रूप में देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि हवाई हमलों से कम से कम 10 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं।

महासचिव ने सभी पक्षों से हिंसा कम करने और तुरंत संघर्ष विराम लागू करने की अपील की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, 6 मार्च से अब तक हवाई हमलों और सीमा पार हमलों के कारण काबुल समेत कम से कम 10 प्रांत प्रभावित हुए हैं।

करीब 1.15 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं, 300 से अधिक आश्रय स्थल नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि लगभग 1.6 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। महासचिव ने ईद के मौके पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए अस्थायी संघर्ष विराम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

 

Tags: Antonio Guterres

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD