Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज, दुश्मन को तबाह करते नजर आए रणवीर सिंह

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:09 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। 'मैं और तू' एक ऐसा गाना है, जो लोगों के दिल को छू लेगा। 'जानेमन, जानेमन, तू जाएगा कहां, तू है नूर-ए-नजर मेरी, दिल मेरा तुझपे फिदा' जैसे बोल इस गाने को खास बनाते हैं।

इसे जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव ने अपनी दमदार आवाज में पिरोया है। वीडियो में रणवीर सिंह तबाही बनकर आते नजर आ रहे हैं। वह हथियारों और धमाकों से दुश्मन को खाक में मिलाते दिख रहे हैं। गाने में संगीत भी शाश्वत ने दिया है, जबकि इसे जैस्मिन और रिबेल ने मिलकर लिखा है। आवाज और संगीत का मेल सीधे दिल तक पहुंचता है।

बता दें, हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आरी आरी' रिलीज किया गया था, जो कि बॉम्बे रॉकर्स के हिट गाने का रीमेक था। गाने के रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर फिल्म की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जिनका किरदार पहले पार्ट में ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस बार उनका किरदार ज्यादा दमदार और गहराई से भरा हुआ नजर आने वाला है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। 'धुरंधर 2' की खास बात यह है कि इसमें एक्शन, इमोशन और ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD