Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बंगाल में एनडीए की जीत सुनिश्चित : चिराग पासवान

Chirag Paswan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 16:12 IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति से जनता तंग आ चुकी है। बंगाल में बदलाव तय है और इस बार एनडीए की सरकार बनना सुनिश्चित है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल के लोगों में असंतोष है।

अराजक स्थिति पैदा की हुई है। ऐसे में जो एक माहौल पैदा किया गया, जनता में नाराजगी बहुत ज्यादा है। इसीलिए मेरा मानना ​​है कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की बड़ी जीत होने वाली है। हम असम में भी फिर से सरकार बनाएंगे। तमिलनाडु में भी बदलाव देखने को मिलेगा। राज्यसभा चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमें शुरू से ही पूरा भरोसा था कि हमारे सभी 5 उम्मीदवारों की जीत में हमें कोई मुश्किल नहीं आएगी।

इसकी वजह यह है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट था और हम एकता के साथ आगे बढ़े, जबकि विपक्ष में शुरू से ही बिखराव साफ दिख रहा था। विपक्ष में असंतोष है और वे एक बड़े विभाजन की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ओडिशा जैसे राज्यों में विपक्ष ने खुलकर असंतोष जाहिर किया।

एलपीजी संकट पर चिराग पासवान ने कहा कि जैसा कि मैंने अभी कहा, यह इतनी चिंता की बात नहीं है, लेकिन हां, एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन फिर भी मैं अपनी बात दोहराऊंगा। हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति, खासकर खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।

यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे और लोगों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। विपक्ष के दावों पर कहा कि उनका काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पोषण सुरक्षा और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD