Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 – फर्नीचर और प्लाई उद्योग पर सत्र

लकड़ी आधारित कृषि वानिकी को पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बताया गया

Progressive Punjab Investors Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 22:12 IST

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस)–2026 के तीसरे और अंतिम दिन राज्य में प्लाईवुड और फर्नीचर उद्योग के विकास से संबंधित विषयों पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इस क्षेत्र की संभावनाओं, कच्चे माल की उपलब्धता और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

वन एवं वन्यजीव संरक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रियांक भारती ने अपने उद्घाटन भाषण में एग्रो फॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) को फर्नीचर और प्लाई उद्योग के लिए कच्चे माल का एक महत्वपूर्ण स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल आर्थिक दृष्टि से व्यवहारिक है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यंत टिकाऊ है।

उन्होंने लकड़ी आधारित कृषि वानिकी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि एग्रो फॉरेस्ट्री को वृक्ष संरक्षण विधेयक से छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो फिलहाल प्रक्रिया में है। इस कदम से किसानों को अपने खेतों में लकड़ी देने वाले पेड़ों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उद्योग को भी स्थायी कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा।

सत्र के दौरान आयोजित पैनल चर्चा में विरगो पैनल्स के प्रबंध निदेशक नरेश तिवाड़ी, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स में हैंड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़े सुनील शेखावत, सावित्री वुड्स के निदेशक मुकेश गोयल तथा पंजाब प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सोहल ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।पैनल सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों के लिए कुशल श्रमिकों की सुरक्षा और प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। 

इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाने और टिकाऊ औद्योगिक विकास पर भी बल दिया गया।चर्चा के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि सफेदा और पॉपलर जैसे तेजी से बढ़ने वाले वृक्षों की खेती खाली पड़ी भूमि पर की जा सकती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और उद्योग को लकड़ी का स्थायी स्रोत भी मिलेगा। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी कृषि वानिकी प्रणाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

Tags: Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026 , Priyank Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD