Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन : गरमजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का मन मोह लिया

सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से रूबरू करवाया गया : संजीव अरोड़ा

Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:24 IST

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान जहाँ देश-विदेश से आए निवेशक पंजाब सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित हुए, वहीं राज्य सरकार की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा था कि सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधि पंजाबी गानों और खान-पान का भी आनंद लेंगे।

सम्मेलन के दौरान मोहाली गोल्फ रेंज में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और हरजीत हरमन की गायकी ने डेलिगेट्स को झूमने और नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जुगनी सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लुड्डी और भंगड़ा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए खूब तालियाँ बटोरीं।

रंजीत बावा ने अपने प्रसिद्ध गीत गाकर समां बांध दिया। बावा की दमदार प्रस्तुति पर प्रतिनिधियों ने जमकर भंगड़ा डाला। बावा ने हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला, छोटे-छोटे घरां जैसे हिट गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया।हरजीत हरमन ने एक धार्मिक गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और जिथों मरज़ी वंगां चढ़वा लईं मित्रां दा नाम चलदा, पंजाब गुरुओं की कृपा से बसता है, चौबी कैरेट गोल्ड सहित पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाते अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश-विदेश से आए सभी मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से भी परिचित करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे।इस मौके पर इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में डेलिगेट्स ने लोक गायकी से सजी इस खूबसूरत सांस्कृतिक शाम के साथ पंजाबी व्यंजनों का भी आनंद लिया।

 

Tags: Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD