Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहाली को टियर-1 आईटी हब बनाने का लक्ष्य : सीमा बंसल

आईटी और आईटीईएस सत्र के दौरान प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 को मिला भरपूर समर्थन

Progressive Punjab Investors Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:33 IST

आज आईटी और आईटीईएस सत्र में प्रतिभागियों की बड़ी भागीदारी के साथ प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 को निवेशकों की ओर से भारी समर्थन मिला। “पंजाब ऑफर: प्रमोटिंग जीसीसीज़ विद स्पीड, क्लैरिटी एंड आफ्टर केयर” विषय पर आधारित इस आयोजन ने तकनीकी निवेश और डिजिटल नवाचार के लिए एक प्रमुख स्थान के रूप में राज्य की लगातार मजबूत होती स्थिति को उजागर किया।

सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब डेवलपमेंट कमीशन (पीडीसी) की वाइस चेयरपर्सन सीमा बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एसएएस नगर (मोहाली) को आईटी क्षेत्र में टियर-1 सिटी के रूप में विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, अकादमिक और बुनियादी ढांचे जैसे मूलभूत स्तंभों पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य में कई विनिर्माण उद्योग पहले ही अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं में एआई तकनीकों को सफलतापूर्वक शामिल करना शुरू कर चुके हैं।व्यापक सहायता ढांचे को उजागर करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरेंद्र कुमार तिवाड़ी ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के तहत आईटी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे आकर्षक प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने आईटी और आईटीईएस इकाइयों के लिए प्रमुख वित्तीय लाभों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनमें 10 से 15 वर्षों के लिए 75 प्रतिशत शुद्ध एसजीएसटी प्रतिपूर्ति तथा पाँच वर्षों के लिए प्रति कर्मचारी प्रति माह 5000 रुपये रोजगार सृजन सब्सिडी शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि निवेशक स्थिर पूंजी निवेश के 20 प्रतिशत तक पूंजी सब्सिडी का लाभ भी ले सकते हैं, जिसकी अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त 10 से 15 वर्षों के लिए बिजली शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट का भी प्रावधान है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के संबंध में श्री तिवाड़ी ने बताया कि राज्य पहले 10 यूनिटों के लिए पाँच वर्षों तक प्रति कर्मचारी प्रति माह 7500 रुपये रोजगार सृजन सब्सिडी प्रदान कर रहा है। उन्होंने मानक आईटी इकाइयों के लिए प्रति वर्ग फुट 7 रुपये तथा जीसीसी के लिए प्रति वर्ग फुट 10 रुपये की किराया सब्सिडी का भी उल्लेख किया, जो पाँच वर्षों तक न्यूनतम 100 सीटों के लिए लागू होगी। श्री तिवाड़ी ने कहा कि डेटा सेंटरों को स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट तथा मांग के आधार पर दोहरी पावर ग्रिड उपलब्धता जैसे अन्य प्रोत्साहनों का भी प्रावधान किया गया है।

श्री डी.के. तिवाड़ी ने बताया कि इन वित्तीय लाभों के अतिरिक्त गैर-वित्तीय सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिनमें 5 से 45 कार्य दिवसों के भीतर समयबद्ध स्वीकृतियाँ, सभी आईटी पार्कों को पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 से छूट, लचीले सेटबैक नियम और 45 मीटर राइट-ऑफ-वे वाली सड़कों पर असीमित फ्लोर एरिया रेशियो की अनुमति शामिल है।

इस दौरान विशेषज्ञों के एक विशेष पैनल, जिसमें डॉ. बिमल दीप सिंह (क्लाइंट सॉल्यूशन हेड – लार्ज डील्स, इंफोसिस), मनीपाल धारीवाल (सीईओ, नेटस्मार्ट्ज), राजविंदर सिंह बोपाराय (सीनियर रीजनल प्रेसिडेंट, यूएस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड) और टेक्सास के फ्लावर माउंड स्थित गुरु नानक देव ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जीएनडीजीयू) के चेयरमैन बलजीत सिंह शामिल थे, ने पंजाब के लिए उपलब्ध विशाल अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने सर्वसम्मति से माना कि राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों से कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता, ट्राईसिटी क्षेत्र का अनुकूल वातावरण तथा अन्य बड़े शहरों की तुलना में अपेक्षाकृत कम संचालन लागत के कारण मोहाली शहर आईटी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए उपयुक्त स्थिति में है।विशेषज्ञों ने यह भी रेखांकित किया कि पंजाबी मूल के कई आईटी विशेषज्ञों में अपनी जन्मभूमि में लौटने की प्रबल इच्छा देखी जा रही है, जिससे स्थानीय प्रतिभा पूल और मजबूत होगा। 

पैनलिस्टों ने वर्तमान में बाजार में उपलब्ध विभिन्न जीसीसी मॉडलों पर अपनी विशेषज्ञ राय साझा की और इस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यापक दायरे तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।यह सत्र, जिसका संचालन केपीएमजी के निदेशक चंदन सिंह द्वारा किया गया, एक रोचक ओपन हाउस चर्चा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Tags: Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026 , Punjab Development Commission , Seema Bansal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD