Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अमृतसर में सीमा पार से संचालित तस्करी मॉड्यूलों से जुड़े 6 व्यक्ति गिरफ्तार

तीन पीएक्स-5.7 सहित छह पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:14 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल और 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करन सिंह (26), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (22), राकेश उर्फ केशू (26), चमकौर सिंह उर्फ चमकौर (23) चारों निवासी खेमकरण, जिला तरनतारन तथा मख्खनदीन उर्फ मख्खन (22) निवासी नाग कलां, अमृतसर और जसबीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ रघु (19) निवासी गांव मूलेचक्क , अमृतसर के रूप में हुई है।

बरामद किए गए हथियारों में तीन पीएक्स 5.7×28 एमएम टीआईएसएएस (तुर्की) पिस्तौल, दो .30 बोर और एक 9 एमएम पिस्तौल के अलावा 60 जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में बरामद किए गए आधुनिक ऑटोमैटिक पीएक्स 5.7×28 एमएम टीआईएसएएस तुर्की सीरीज़ के पिस्तौल नवीनतम हथियार हैं और यह दुर्लभ बरामदगियों में से एक माने जाते हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पाकिस्तान-आधारित तस्करों से संबंधों का खुलासा हुआ है, जो ड्रोन के माध्यम से भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी सीमा पार के एक हैंडलर के अधीन काम कर रहे थे, जिससे संकेत मिलता है कि यह एक बड़ा संगठित तस्करी नेटवर्क हो सकता है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गश्त और तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों करन सिंह और गुरप्रीत उर्फ गोपी को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो टीआईएसएएस तुर्की पिस्तौल, मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि इन आरोपियों के खुलासे के बाद जांच के दौरान गोला-बारूद सहित एक और टीआईएसएएस तुर्की पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी गांवों से संबंधित हैं, जिससे सीमा पार से इन हथियारों की तस्करी में उन्हें मदद मिली।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने सप्लायर का खुलासा किया, जिसकी पहचान मख्खनदीन उर्फ मख्खन के रूप में हुई। बाद में उसे एक .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार कर लिया गया। सीपी ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीमों ने संदिग्ध राकेश उर्फ केशू और चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

उनके खुलासे पर 800 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे इस मामले में हेरोइन की कुल बरामदगी 1 किलोग्राम हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आगे की कार्रवाई करते हुए जसबीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ रघु को 2.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं

थाना गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 59 दिनांक 08-03-2026,

थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 21-बी के तहत एफआईआर नंबर 53 दिनांक 10-03-2026,

और थाना वेरका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 08-03-2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD