Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे नजर आती है फ्रांस की अनोखी सड़क, चंद्रमा से है 'पैसेज डू गोइस' का कनेक्शन

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:02 IST

साइंस की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी ही रहस्यों से भी भरी होती है। ऐसी ही रहस्य और रोचकता से भरी है फ्रांस की अनोखी सड़क, जिसे 'पैसेज डू गोइस' के नाम से जाना जाता है। यह सड़क दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखती है। फ्रांस के पश्चिमी तट पर स्थित नोइरमौतिए द्वीप की सबसे बड़ी विशेषता है पैसेज डू गोइस।

यह एक प्राकृतिक और ज्वारीय सड़क है, जो मुख्य भूमि को द्वीप से जोड़ती है, लेकिन यह सड़क दिन में सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही दिखाई देती है और पार की जा सकती है। इस अनोखी सड़क का कनेक्शन चंद्रमा से है। चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रभावित ज्वार-भाटा के कारण यह सड़क उच्च ज्वार में पानी में डूब जाती है और कम ज्वार में ही उभरकर नजर आती है।

नोइरमौतिए एक छोटा ज्वारीय द्वीप है, जिसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से एस्ट्रोनॉट्स ने इस द्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की तस्वीर खींची थी। यह तस्वीर 12 जून 2021 को ली गई थी, जिसमें कम ज्वार के समय खुले कीचड़ वाले मैदान, खारे पानी के दलदल, रेत के टीले, छोटी बस्तियां और खेत साफ दिखाई देते हैं।

पैसेज डू गोइस लगभग 4.125 किलोमीटर लंबी है। खास बात है कि द्वीप तक पहुंचने का मुख्य रास्ता यही है। सही समय पर इसे पार करना जरूरी होता है। साल 1971 में एक पुल बनाया गया, जिससे हाई टाइडल में भी यात्रा संभव हो सके लेकिन पैसेज डू गोइस आज भी ज्वार के साथ डूबता-उभरता रहता है। कम ज्वार के समय यह सड़क कार, साइकिल या पैदल पार करने लायक होती है।

आमतौर पर औसत ज्वारीय गुणांक (ज्वार और भाटा के बीच अंतर) लो टाइडल से 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद तक यानी लगभग 3 घंटे में इसे पार किया जा सकता है। बताया गया है कि यह चंद्रमा की खिंचाव शक्ति पर निर्भर करता है। हाई टाइडल ज्वार में पानी 1.5 से 4 मीटर तक ऊपर चढ़ जाता है। द्वीप के आसपास खुले कीचड़ मैदानों में सीपदार जीवों की बहुतायत है।

यहां बड़े पैमाने पर सीप पालन होता है। तट पर मछली पालन, स्थानीय लोग दलदलों से 'सफेद सोना' यानी नमक भी इकट्ठा करते हैं। गर्मियों में पानी भाप बनकर उड़ जाता है, तो छोटी नहरों और तालाबों से नमक निकाला जाता है। नासा ने निकोन डी5 कैमरे से 1150 एमएम फोकल लेंथ पर एक तस्वीर ली। अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए लेते हैं, जो इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध हैं। पैसेज डू गोइस प्रकृति की अनोखी कृति है, जो चंद्रमा की शक्ति से जुड़ी हुई है। पर्यटक इसे देखने आते हैं।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD