Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

फूलदेई : राजकुमारी फ्योंली की मार्मिक कहानी से जुड़ा है वसंत का प्रतीक 'बाल लोक पर्व'

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 16:59 IST

हिंदू कलेंडर के अनुसार चैत्र माह की शुरुआत को ही वसंत ऋतु का आगमन हो रहा है, जिसे नए साल की शुरुआत और प्रकृति से जोड़ा जाता है। वसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति का नया और सुनहरा रूप देखने को मिलता है। इसी समय देवभूमि उत्तराखंड में फूलदेई का लोकपर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

आज, यानी 15 मार्च को इस त्योहार की प्यारी छटा पूरे उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। फूलदेई उत्तराखंड का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं के अनूठे संगम को दर्शाता है। यह पर्व न केवल सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि इसमें राजकुमारी फ्योंली की मार्मिक गाथा भी रची-बसी है।

इस अवसर पर बच्चे वन-उपवन से रंग-बिरंगे पुष्प एकत्रित कर घरों की दहलीज पर रखते हैं और लोकगीतों के माध्यम से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ये बच्चें अपने परिचितों के यहां भी फूल लेकर पहुंचते हैं। गृहस्वामियों द्वारा इन बच्चों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया जाता है। बच्चों की मुख्य भागीदारी के कारण ही इसे 'बाल लोक पर्व' के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है।

फूलदेई प्रकृति से जुड़ा है, जो जीवन में नई ऊर्जा और सुख का प्रतीक है। इस मौसम में पेड़ों पर नए पत्ते और फूल आने लगते हैं और मौसम भी खुशनुमा हो जाता है। हिंदू पंचांग में चैत्र माह को साल की शुरुआत के रूप में देखा जाता है और प्रकृति भी अपना नया रूप लेती है। ऐसे में फूलदेई को प्रकृति के आगमन का लोकपर्व भी कहते हैं।

फूलदेई के लोक पर्व को राजकुमारी फ्योंली की मार्मिक कहानी से जोड़कर भी देखा जाता है। स्थानीय लोककथा के अनुसार, फ्योंली नाम की लड़की जंगलों में रहती थी और प्रकृति के बीच ही पली-बड़ी थी। एक बार शिकार पर निकले गढ़ नरेश उसके अनुपम सौंदर्य पर मुग्ध हो गए और विवाह का प्रस्ताव रखा। विवाह के पश्चात फ्योंली महलों की रानी तो बनी, किंतु प्रकृति से दूरी उसे भीतर ही भीतर कचोटने लगी।

विरह और बीमारी के कारण अंततः उसने अपने प्राण त्याग दिए। मृत्यु पूर्व उसकी अंतिम इच्छा थी कि उसे उसी वन की गोद में समाधि दी जाए, जहां उसका बचपन बीता था।। कहा जाता है कि फ्योंली की मृत्यु के बाद जहां उन्हें जंगलों में दफनाया गया, वहां चैत्र में महीनें में पीले फूल उगले लगे। इन फूलों को फ्योंली नाम दिया गया। इसी कारण है कि फूलदेई के दिन पीले फूलों का महत्व अधिक है और इसे वसंत के रूप में भी देखा जाता है।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD