Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएसआई की सहायता प्राप्त हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश

एके -47 राइफल समेत चार हथियारों के साथ दो आरोपी अमृतसर से काबू

Crime News Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 13:11 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आईएसआई की सहायता प्राप्त सीमा-पार से हथियारों की तस्करी करने वाले और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के पास से चार अत्याधुनिक हथियार, जिनमें दो मैगज़ीन और 36 जिंदा कारतूस समेत ए के -47 राइफल शामिल है, बरामद किए हैं।

यह जानकारी आज यहां निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी ) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सूरज निवासी नई आबादी, अटारी, अमृतसर और अमरजीत सिंह उर्फ रोहित निवासी सुभाष रोड छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से ए के -47 राइफल बरामद करने के अलावा तीन अत्याधुनिक 9एमएम ग्लोक पिस्टल भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि यह माड्यूल कट्टरपंथी गतिविधियों और भारत-विरोधी तथा पुलिस-विरोधी बयानों को फैलाने जैसी गतिविधियों में भी शामिल था। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में पिछले-पिछले संबंधों की जांच की जा रही है।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की टीमों ने गांव मुहावा से दो संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों की खेप, जिसमें ए के -47 समेत गोलियाँ और तीन ग्लोक पिस्टल शामिल हैं, बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से माड्यूल के विदेशी हैंडलरों द्वारा पाकिस्तान के रास्तों से भेजी गई थी। इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1)(ए), 25(6), 25(7), 25(8) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकू) एक्ट (यूएपीए) की धाराओं 13, 16, 18 के तहत एफ.आर.आई.संख्या 80 दिनांक 12.03.2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD