Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बप्पा से लिया आशीर्वाद

Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 17:47 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचे। इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 

भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना। भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने वाला पहला देश भी है। 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे।

खिताबी मैच में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। उनके अलावा, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। कीवी टीम से टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।

कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शुरुआत शानदार रही थी। टीम इंडिया ने यूएसए को 29 से मात देने के बाद नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत हासिल की।

ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतने के बाद भारत को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन और वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मैच में जगह बनाई।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD