Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अक्षय शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर उत्तरी से सैकड़ों कार्यकर्ता मोगा रैली के लिए रवाना

गृह मंत्री अमित शाह समझाएंगे ‘असली बदलाव’ का अर्थ

Akshay Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 16:42 IST

भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा की अध्यक्षता में आज अमृतसर के हल्का उत्तरी से सैकड़ों कार्यकर्ता मोगा में आयोजित भाजपा की ऐतिहासिक रैली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग रैली में भाग लेने के लिए बसों के माध्यम से मोगा के लिए निकले।इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि आज पंजाब के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 

मोगा में होने वाली रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह पंजाब की जनता को “असली बदलाव” का अर्थ समझाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब में झूठे वादों के आधार पर सरकार बनाई गई थी, लेकिन अब जनता उस सच्चाई को समझ चुकी है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है जो जनता के बीच खड़े रहते हैं और उनके सुख-दुख में साथ देते हैं।  उन्होंने बताया कि अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर से कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं और लगभग 1000 से ज्यादा लोग हल्का उत्तरी से मोगा रैली में शामिल होंगे जिनमें बच्चे, बड़े, महिलाएं सब पंजाब की विकास के लिए शामिलभो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का बदलाव केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार और जनता के हित में किए गए वास्तविक कामों पर आधारित है। पंजाब के नौजवानों और आम लोगों में भाजपा की नीतियों को लेकर काफी उत्साह है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि आज मोगा की रैली में पंजाब के विकास से जुड़े नए मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा होगी तथा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित कई अहम विषयों पर भी बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने झूठे वादों के आधार पर सत्ता हासिल की, लेकिन अब पंजाब की जनता असली बदलाव चाहती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पंजाब की राजनीति में एक नया संदेश जाएगा और आने वाले समय में राज्य के विकास के लिए बड़े ऐलान भी किए जाएंगे।

 

Tags: Akshay Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD