Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

राही मासूम रजा : मुस्लिम लेखक जिसने महाभारत की पटकथा लिखकर साबित किया कि कला धर्म से परे

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 16:05 IST

बात 1980 के दशक के उत्तरार्ध की है। दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा भारत के सबसे बड़े महाकाव्य 'महाभारत' को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे थे। जब यह घोषणा हुई कि इस पवित्र हिंदू महाकाव्य के संवाद एक मुस्लिम लेखक लिखेंगे, तो हंगामा मच गया। सवाल उठा, "क्या कोई हिंदू विद्वान नहीं बचा जो एक मुसलमान हमारे धर्मग्रंथ की पटकथा लिखेगा? उस लेखक ने कोई रक्षात्मक जवाब नहीं दिया, बल्कि एक ऐसी गर्जना की जिसने सभी की बोलती बंद कर दी। 

उन्होंने कहा, "मैं गंगा का पुत्र हूं। मुझसे बेहतर महाभारत कौन लिख सकता है?" यह बेबाक आवाज थी डॉ. राही मासूम रजा की। फिर जब टीवी स्क्रीन पर एक घूमते हुए पहिये के साथ भारी आवाज गूंजी, "मैं समय हूं..." तो पूरे भारत ने न सिर्फ महाभारत को समझा, बल्कि राही मासूम रजा की उस कलम का लोहा भी मान लिया जो किसी धर्म की मोहताज नहीं थी।

1 सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित 'गंगौली' गांव के एक रसूखदार शिया जमींदार परिवार में जन्मे राही का बचपन किसी राजकुमार जैसा नहीं था। महज छह साल की उम्र में उन्हें टीबी और पोलियो जैसी जानलेवा बीमारियों ने जकड़ लिया, लेकिन यह बीमारी उनके लिए एक वरदान बन गई। उनके अकेलेपन को दूर करने के लिए 'कल्लू काका' नाम के एक सेवक उन्हें लोककथाएं और किंवदंतियां सुनाया करते थे।

1947 में जब मुल्क का बंटवारा हुआ, तो नफरत की आंधियां चलीं। कई संभ्रांत मुस्लिम परिवार पाकिस्तान जा रहे थे। राही मासूम रजा के पिता, जो एक नामी वकील थे, उन्होंने इस नवगठित देश में जाने से साफ इनकार कर दिया। अपनी बीमारी से उबरकर राही मासूम रजा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का रुख किया।

वामपंथी विचारों से प्रभावित राही जल्द ही छात्रों के चहेते प्रोफेसर बन गए, लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया जिसने भारतीय साहित्य की धारा ही मोड़ दी। राही मासूम रजा ने नैयर जहां से शादी कर ली, जिनका रामपुर राजघराने के एक व्यक्ति से तलाक हो चुका था। एएमयू का तथाकथित "उर्दू अभिजात्य वर्ग" इस बात से इतना खफा हुआ कि उन्होंने राही का बहिष्कार कर दिया।

उनके अपने ही परिसर में उनके खिलाफ ऐसी राजनीति हुई कि उस स्वाभिमानी इंसान को नौकरी छोड़नी पड़ी। यह उर्दू साहित्य का दुर्भाग्य था और हिंदी साहित्य का सौभाग्य। इस घटना ने उन्हें इतना आहत किया कि उन्होंने उर्दू लिपि से मुंह मोड़ लिया और देवनागरी (हिंदी) में लिखना शुरू कर दिया। 1967 में अपनी पत्नी के साथ वह बॉम्बे (अब मुंबई) चले गए।

बॉम्बे पहुंचकर राही ने वो लिखा जो हिंदी साहित्य में पहले कभी नहीं लिखा गया था, 'आधा गांव'। यह उपन्यास कोई चमचमाती रूमानी कहानी नहीं थी। इसमें गंगौली गांव की धूल थी, वहां का पसीना था, सामंती पाखंड था और भरपूर गालियां थीं। उपन्यास में गांव की औरतें खालिस 'भोजपुरी' बोलती थीं और शहरी उर्दू को 'वेश्याओं की भाषा' कहकर दुत्कारती थीं।

राही मासूम रजा ने साबित कर दिया कि भाषा किसी मजहब की नहीं, बल्कि भूगोल की होती है। उन्होंने हिंदी और उर्दू के बंटवारे को झूठा करार देते हुए 'हिन्दवी' की वकालत की। उनके दूसरे उपन्यास 'टोपी शुक्ला' ने हिंदू-मुस्लिम दोस्ती (टोपी और इफ्फान) के जरिए बंटवारे के खोखलेपन को तार-तार कर दिया। 

बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री में राही ने 300 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखा, जहां कमर्शियल सिनेमा अक्सर लेखकों की धार कुंद कर देता है। राही ने वहां भी अपनी शर्तें मनवाईं। अपने उपन्यास 'सीन: 75' में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के इसी चमचमाते पर्दे के पीछे के काले सच और खोखलेपन को बेनकाब किया। 15 मार्च 1992 को डॉ. राही मासूम रजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD