Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की जारी

हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में आए 328 करोड़ रूपये

Nayab Singh Saini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 15:28 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रूपये की राशि डाली गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और आनलाईन माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। 

यह उस संकल्प की पुनः पुष्टि है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अन्नदाता के कल्याण के लिए लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का केंद्र बिंदु है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के बैंक खातों में 328 करोड़ रूपये पंहुचाने का काम किया है। इसे मिलाकर किसानों को 22 किस्तों में कुल 7 हजार 562 करोड़ रूपये की राशि जारी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि देने के साथ साथ खाद पर भी सब्सिडी उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर से जोड़ने का काम हो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर किसानों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राज नारायण कौशिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD