Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल-हिजबुल्लाह से युद्धविराम की अपील की

Antonio Guterres
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेरूत , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 13:02 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम की अपील की। साथ ही लेबनान की संप्रभुता और स्थिरता बहाल करने की बात कही। एंटोनियो गुटेरेस ने बेरूत में लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन से मुलाकात की। गुटेरेस ने कहा कि वह यहां लेबनान के लोगों के दोस्‍त के रूप में आए हैं।

उन्‍होंने लोगों से एकजुटता की बात कही। गुटेरेस ने कहा, “दुर्भाग्य से लेबनान को ऐसे युद्ध में घसीट लिया गया है, लोग ये नहीं चाहते थे।” गुटेरेस ने उम्मीद जताई कि अगली बार जब वह यहां आएंगे तो लेबनान में शांति होगी, जहां राज्य के पास ही बल प्रयोग का अधिकार होगा और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, “यह अब सशस्त्र समूहों का समय नहीं है। यह मजबूत राज्यों का समय है।” दूसरी ओर, राष्ट्रपति आउन ने कहा कि इस संघर्ष के कारण आठ लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। उन्होंने उनकी स्थिति को संभालने की जरूरत पर जोर दिया और संयुक्त राष्ट्र के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

आउन ने इजरायल के हमलों को रोकने की मांग की और इस कठिन समय में अंतरराष्ट्रीय समर्थन बढ़ने की उम्मीद जताई। इस बीच, लेबनान के एक आर्थिक अधिकारी ने बताया कि देश की व्यापारिक उत्पादन गतिविधि में 50 प्रत‍िशत की गिरावट आई है, जबकि गैर-जरूरी सामानों की बिक्री 60-80 प्रत‍िशत तक घट गई है।

बेरूत और माउंट लेबनान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहम्मद शुकेयर ने कहा कि औद्योगिक और कृषि उत्पादन में भी क्रमशः लगभग 50 प्रत‍िशत और 40 प्रत‍िशत की गिरावट आई है। इसका कारण देशभर में उत्पादन इकाइयों का बंद होना और खाड़ी देशों को निर्यात में रुकावट है। पर्यटन क्षेत्र में होटल की बुकिंग केवल 10-15 प्रत‍िशत रह गई है, जबकि रेस्तरां का काम लगभग 90 प्रत‍िशत तक घट गया है।

ट्रैवल एजेंसियों ने भी कारोबार में 80 प्रत‍िशत गिरावट की सूचना दी है। शुकेयर ने चेतावनी दी कि यदि युद्ध लंबा चलता है तो सैकड़ों व्यवसाय बंद हो सकते हैं और हजारों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं, जिससे देश का आर्थिक और सामाजिक संकट और गहरा जाएगा। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है।

हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के इलाकों पर रॉकेट दागे, जबकि इजरायल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में उन ठिकानों पर हमला किया जिन्हें वह हिजबुल्लाह के ठिकाने बताता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के अनुसार, मध्य पूर्व के इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक लेबनान में 634 लोगों की मौत हुई है और 1,586 लोग घायल हुए हैं।

 

Tags: Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , International Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD