Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पांच नए सांस्कृतिक व विकास बोर्डों की घोषणा की

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 16:11 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार शीघ्र ही मुंडा, कोरा, डोम, कुंभकार और सदगोप समुदायों के लिए पांच नए 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' स्थापित करेगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि ये समुदाय बंगाल की जीवंत संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा हैं।

उन्होंने सभी समुदायों के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि नए बोर्ड इन समुदायों की अनूठी भाषाओं और परंपराओं की सुरक्षा करेंगे और उनके सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बोर्डों का उद्देश्य इन समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों में सुधार करना भी है।

यह पहल उनके पारंपरिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के लिए बनाई गई है। यह कदम उन लोगों की भलाई के लिए है जो लंबे समय से सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई बोर्ड स्थापित किए हैं।

इन बोर्डों ने समाज के विभिन्न समुदायों को समावेशी विकास के अवसर प्रदान किए हैं। इस नई पहल का उद्देश्य पहले से चल रहे प्रयासों को और मजबूत करना और प्रत्येक समुदाय की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा, "'मां, माटी, मानुष' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अर्थ है कि हम यह सुनिश्चित करें कि कोई भी समुदाय पीछे न छूटे।

हमारा लक्ष्य सरल है समावेशी प्रगति और अटूट समर्थन के माध्यम से हर चेहरे पर मुस्कान लाना।" वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पश्चिम बंगाल में सामाजिक समावेशन और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे न केवल इन समुदायों की पहचान और गौरव बढ़ेगा बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी सुनिश्चित होगी। इन बोर्डों के गठन से राज्य में विविधता और सामाजिक समावेशन को नई दिशा मिलेगी, जिससे पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD