Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

22 मार्च को माहिलपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की दौड़: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jai Krishan Rouri
Bhagwant Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:51 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की। यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

इस अवसर पर उपस्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे “नशों  विरुद्ध युद्ध” अभियान की निरंतरता में पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने, युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने और राज्य को फिर से हंसता-खेलता एवं रंगला बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में यह विशाल मैराथन आयोजित की जा रही है।

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी खटकड़ कलां में शहीदों को नमन करने के बाद किया था और यहां हर वर्ष शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी सम्मान के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित की जा रही है।

स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और मजबूत देश का सपना देखा था, जिसमें हर युवा देश की सेवा के लिए समर्पित हो। उनके इस सपने को साकार करने के लिए नशों का खात्मा करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। 

ऐसी मुहिमों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना भी मजबूत होगी। स रोड़ी ने मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नेशनल मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति भाग ले सकेंगे। 

विजेताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम में पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही देश-विदेश में नाम कमा चुकी कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि यह मैराथन नशा-मुक्त पंजाब के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jai Krishan Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD