Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ एसएसपी कार्यालय के बाहर बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन

फेज-1 थाने में एसएचओ और सब-इंस्पेक्टर द्वारा बदसलूकी और धक्केशाही का मामला

Protest, Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 16:52 IST

पंजाब में बढ़ रही पुलिस की धक्केशाही और आम आदमी पार्टी के नेताओं की सरपरस्ती में आम लोगों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय, सेक्टर-76, मोहाली के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पंजाब सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके पर संबोधित करते हुए बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक विधायक के इशारे पर फेज-1 थाने के एसएचओ और एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा आम लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना होता है, न कि उन्हें डराना-धमकाना। लेकिन आज पंजाब में पुलिस को राजनीतिक दबाव में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में पुलिस की धक्केशाही और आम लोगों के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में एक मेहनती महिला दुकानदार को इंसाफ दिलाने की बजाय मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह की शह पर पुलिस द्वारा उसे डराया-धमकाया गया और गालियां देकर अपमानित किया गया।

पीड़ित महिला, जो अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करती है, ने बताया कि कुछ शरारती और घटिया सोच वाले लोग उसे रोजाना भद्दी भाषा बोलकर परेशान करते हैं। जब वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने शिकायत देने गई तो पुलिस ने उसकी मदद करने के बजाय उसे ही डरा-धमकाकर वापस भेज दिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि हाल ही में भी वह उन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन वहां भी उसे इंसाफ नहीं मिला। उसकी बात सुनने की बजाय पुलिस ने उसे ही परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। 

यहां तक कि थानेदार ने उसे जेल में बंद कर पूछताछ करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा फेज-1 मार्केट कमेटी के प्रधान और अन्य दुकानदारों को भी थाने बुलाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया। 

पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और जो लोग उसे परेशान कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वह बिना किसी डर के अपना काम कर सके। इस मामले पर कड़ा रोष जताते हुए बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह की शह पर आम लोगों के साथ किए जा रहे अत्याचारों का एक उदाहरण है। सिद्धू ने पंजाब सरकार से सख्त शब्दों में मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने कहा कि संबंधित एसएचओ का तुरंत तबादला किया जाए और सब-इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समूची कांग्रेस नेतृत्व अगले सप्ताह राज्य स्तर पर रोष प्रदर्शन करेगा और राज्यपाल तथा डीजीपी को मांग पत्र सौंपेगा। 

उन्होंने कहा कि न्याय के लिए जरूरत पड़ने पर माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस दौरान सिद्धू ने महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी की भी कड़े शब्दों में निंदा की। 

उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को हमारी बेटियों और बहनों की इज्जत और सम्मान करना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियां किसी भी मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देतीं। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह को चेतावनी देते हुए सिद्धू ने कहा कि लोग सब कुछ देख रहे हैं और 2027 के चुनावों में पंजाब की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और इस तरह की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस रोष प्रदर्शन को पार्टीबाजी से ऊपर उठकर विभिन्न भारतीय किसान यूनियनों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी समर्थन दिया।

इस धरने के दौरान मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका मार्केट कमेटी खरड़ के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां ने निभाई। इस मौके पर मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, जिला मोहाली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर काला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली (शहरी) के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह गिल, एडवोकेट दर्शन सिंह ढालीवाल, पंजाब पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), एडवोकेट परमजीत कौर लाडरां (एसजीपीसी सदस्य), काउंसलर हरजीत सिंह भोलू, हरविंदर सिंह मावी, राजेश लाखोत्रा और श्रीमती नीलम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

इसके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, पंच-सरपंच और कार्यकर्ता भी इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

Tags: Protest , Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD