Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'2008 में शुरू हुआ सफर अब भी जारी', विराट कोहली के साथ को आरसीबी ने बताया 'प्रेरणादायी'

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 15:22 IST

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज बेहतरीन टच में दिख रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी ट्रेनिंग की वीडियो में 'आईपीएल 2026' लिखा है।

आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, "रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है। चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं।" आरसीबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "19 सीजन, 1 टीम, 1 लेजेंडरी नाम। 2008 में एक होनहार युवा से फ्रेंचाइजी के एक ऐसे आइकॉन तक जिसे बदला नहीं जा सकता।

आज ही के दिन 18 साल पहले, हमने पहले आईपीएल नीलामी में अंडर-19 प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली को साइन किया था। सालों बाद, यह सफर उसी पैशन, उसी ईमानदारी के साथ किंग के साथ जारी है जो हर तरह से प्रेरक है।" आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था। 18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था।

खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं। इसलिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें देखने के लिए फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विराट का आईपीएल करियर शानदार रहा है। वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2008 से 2025 के बीच कोहली ने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं। 113 उनका सर्वाधिक स्कोर है। आईपीएल 2026 के दौरान कोहली लीग में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD