Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को एनबीडी का समर्थन, दिलमा रूसेफ ने निर्मला सीतारमण को दिया भरोसा

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:35 IST

नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनबीडी) की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। इस बैठक में विकसित भारत के विजन, भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने, निजी निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे और शहरी विकास में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली में निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के दौरान एनबीडी की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ ने “विकसित भारत” के लिए भारत की दृष्टि की सराहना की और कहा कि यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि एनबीडी इस लक्ष्य को समर्थन देना चाहता है और भारत की सफल पहलों जैसे परिवहन प्रणाली का एकीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को दुनिया के सामने दिखाना चाहता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम अनुभव, विशेषज्ञता और तकनीक का उपयोग करके बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबीएस) न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि शहरी विकास और योजना में भी नए और प्रभावी समाधान दे सकते हैं।बैठक में भारत के निजी क्षेत्र और एनबीडी के बीच अधिक सहयोग बढ़ाने, निजी पूंजी को आकर्षित करने, एनबीडी को और मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने तथा भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस म‍ुलाकात का ज‍िक्र व‍ित्‍त मंत्री ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्स' पर करते हुए ल‍िखा, "प्रेसिडेंट दिलमा रूसेफ ने भारत और एनबीडी के बीच मजबूत पार्टनरशिप को फिर से पक्का किया और भारत के विजन 2047 को सपोर्ट करने के लिए और गहरे सहयोग की संभावना को जोर द‍िया।एक तरफ जहां तेल और गैस पर वैश्‍व‍िक संकट का खतरा बना हुआ है।

ऐसे में भारत का प्रयास अन्‍य देशों से अपने संबंध मजबूत और अच्‍छे बनाए रखने का है। युद्ध से बने वैश्‍व‍िक संकट के हालातों में एक-दूसरे के सहयोग से उबरा जा सकता है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की ओर लगाए गए कड़े प्रत‍िबंधों ने वैश्‍वि‍क संकट के हालात पैदा कर द‍िए हैं। व्‍यापार ठप होने से अन्‍य देशों में महंगाई का असर द‍िखने लगा है।

पेट्रोल और गैस के दाम में एकाएक बढ़ोतरी का सामना भारत के साथ अन्‍य देशों में भी देखा जा रहा है।वहीं, दूसरी ओर आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले महत्वपूर्ण तेल मार्ग को रोकने या उसमें बाधा डालने की कोई भी कोशिश की गई, तो अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “अगर ईरान कुछ ऐसा करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।”

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD