Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए मैराथन बैठक

खेतों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के चल रहे कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री स्वयं ले रहे हैं : ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

Sukhveer Singh, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dhuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 17:49 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. श्री सुखवीर सिंह द्वारा आज धूरी हलके के गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के मुद्दे को लेकर ट्यूबवेल कॉरपोरेशन, नहरी विभाग, सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण विभाग तथा विभिन्न गांवों के निवासियों के साथ एक मैराथन बैठक की गई। बैठक के दौरान ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस संबंध में चल रहे कार्यों की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए बाकी खेतों तक जल्द से जल्द नहरी पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि गांवों में नहरी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जहां भी पाइप लाइन, नाके या ब्रांचों के कार्य आवश्यक हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक के दौरान गांव नत्त, भूजोवाली, घनौर कलां, भूमसी, सुल्तानपुर, बेनड़ा, बरड़वाल, बुग्गरा, मूलोवाल, अलाल, पुन्नावाल, सारो, भुल्लरहेड़ी, भड़ी मानसा, बमाल, बालियां, मानवाल, राजोमाजरा और पेधनी आदि गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इसके अलावा मोगिया तथा मोगिया की ब्रांचों, पाइप लाइनों और नाकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार और रमणदीप सिंह सहित ट्यूबवेल कॉरपोरेशन, नहरी विभाग, सिंचाई विभाग और भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD