Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाषणबाजी, घोषणा नहीं, काम करने से तीसरी बार बनी भाजपा सरकार : डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश में भगवान परशुराम स्मृति स्थल बनाने व दोहलीदार, बूंटीदार में रह गए लोगों को शामिल करने की उठाई मांग

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 15:18 IST

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष भ्रमित हो गया है। वो कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार भाषणबाजी और घोषणाओं पर बनी है, जबकि लगातार तीसरी बार सरकार बनने के पीछे की वजह गरीब कल्याण, महिला, युवा, किसान समेत हर वर्ग के हित मे किए गए काम हैं। 

उन्होंने सदन में भव्य भगवान परशुराम स्मृति स्थल बनाने और दोहलीदार निर्णय में  रह गए लोगों को शामिल करने की मांग उठाई। हरियाणा विधानसभा में बजट प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 60 संकल्प पूरे कर दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि केवल भाषणबाजी और घोषणाओं से नहीं बल्कि काम के दम पर ही भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला, युवा, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही छोटा प्रदेश है, लेकिन देश की जीडीपी में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश के किसानों ने विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जवान और खिलाड़ी देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहा है। 

देश की सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया में दूसरे या तीसरे स्थान पर पहुंचेगी और इसमें किसान, मजदूर, जवान, महिला और उद्योगपति सभी वर्गों की मेहनत का योगदान है। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 25 अक्टूबर 2024 को लिए गए दोहलीदार और बूंटीदार से जुड़े फैसलों में छूटे हुए लोगों को भी शामिल करने की मांग उठाई। 

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम पर स्मृति स्थल की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट से पहले प्री-बजट बैठकों के माध्यम से 12,400 सुझाव लिए, जिनमें से कई सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का बड़ा बजट पेश किया है, जो प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इस विषय पर गंभीर मंथन हो रहा है और हरियाणा सरकार ने भी बजट में एआई के लिए 474 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नौकरियों और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। प्रदेश की खेल नीति के कारण आज हर परिवार चाहता है कि उनका एक सदस्य खेलों में आगे बढ़े। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अटल लाइब्रेरी खोलने का निर्णय भी बजट में लिया गया है। किसानों के संदर्भ में डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दे रहा है। प्रदेश का किसान सक्षम और प्रतिस्पर्धी है, वह किसी भी प्रकार की फसल उगा सकता है। सरकार ने धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई है और "मेरा पानी मेरी विरासत" जैसी योजनाएं चलाई हैं। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए 69 करोड़ रुपये जारी किए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में ड्रोन दीदी और पिंक कैब जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जबकि सहकारिता के माध्यम से भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD