हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पलवल और बल्लभगढ़ के बीच गदपुरी टोल के निकट भूमि उपलब्ध होने पर दो बेज का बस अड्डा बनाया जाएगा। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि जहां तक बसों के फलाईओवर से जाने का संबंध है, इस बारे में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि बस स्टॉप पर बसों के आने व रूकने के संबंध में परिवहन इंस्पेक्टर की डयूटी लगाई जाए। उन्होंने बताया कि गदपुरी टोल, पलवल के मुख्य बस स्टैंड से लगभग 17 किलोमीटर और बल्लभगढ़ से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
हरियाणा राज्य परिवहन के पास पलवल-बल्लभगढ़ मार्ग पर बस स्टैंड निर्माण के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है, यदि भूमि उलब्ध करवा दी जाएगी तो दो बेज का बस अड्डा यहां बना दिया जाएगा।