Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पानीपत की ट्रैफिक समस्या के हल के लिए सरकार गंभीर: गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 15:11 IST

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पानीपत शहर में बढ़ते यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। श्री गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान पानीपत सिटी से विधायक श्री प्रमोद कुमार विज के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि एनएच-44 पर मौजूदा एलिवेटेड हाईवे मुख्य राजमार्ग यातायात की सुविधा प्रदान करता है। एनएच-709 का मौजूदा पानीपत-रोहतक खंड और एनएच-709AD का पानीपत-शामली खंड पानीपत शहर के लिए पश्चिमी बाईपास का काम करते हैं।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इसके अलावा बरसत रोड से सनौली रोड तक नाले नंबर 2 के किनारे पर 11.20 किलोमीटर लंबी 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है और शेष 2.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण इसी किनारे पर प्रस्तावित है, जो एनएच-44 (दिल्ली से अंबाला) को एनएच-709 (पानीपत से शामली) से जोडेगा और पानीपत शहर के पूर्वी बाईपास के रूप में कार्य करेगा। 

जिसके लिए सरकार द्वारा 3207.05 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके आगे की प्रक्रिया के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने वन विभाग के पास एनओसी के लिए मामला भेजा हुआ है। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरु किया जाएगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD