Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

हर दर्द और निराशा ने मुझे मजबूत बनाया : संजू सैमसन

Sanju Samson, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:38 IST

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप के खिताब को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। बल्ले से अहम योगदान देने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू ने कहा कि हर दर्द, निराशा को अगर सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वो आपकी ताकत बन जाते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि आज वह जो भी हैं, वह अपने माता-पिता की वजह से हैं।

संजू सैमसन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे बचपन से ही चीजों को सकारात्मक तरीके से देखने की ट्रेनिंग दी गई है। मुझे ऐसा लगता है कि हर दर्द, सेटबैक और निराशा ने मुझे और मजबूत बनाया। यही कारण है कि मैं ऐसा प्रदर्शन कर सका हूं। मेरे हिसाब से अगर जिंदगी और करियर में हर दर्द, सेटबैक और निराशा का सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वो आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।"

संजू सैमसन ने अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं अपने माता-पिता का शुक्रगुजार हूं, जो क्रिकेट को मेरी जिंदगी में लेकर आए। मैं आज जो भी हूं वो इनकी वजह से ही हूं।" सैमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वह काफी टूट गए थे और उन्हें पता था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिलेगा।

संजू के अनुसार, इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी ने काफी सपोर्ट किया और उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत रहने में मदद की। संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और इस मुकाबले में वह 22 रन ही बना सके। हालांकि, 'करो या मरो' मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली।

वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और 46 गेंदों में 89 रनों की लाजवाब पारी खेली। भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।

 

Tags: Sanju Samson , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD