Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा ने भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता को किया सुदृढ़- डॉ. सुमिता मिश्रा

स्पष्ट स्वामित्व प्रविष्टियां जवाबदेही बढ़ाएंगी और गलत व्याख्याओं को रोकेंगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 18:40 IST

हरियाणा सरकार ने भूमि प्रशासन में पारदर्शिता और सटीकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के एक समान नामकरण को लागू करने पर जोर दिय़ा है। 

उन्होंने कहा कि इससे भूमि स्वामित्व से जुड़ी अस्पष्टताओं को दूर करने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूती मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने आज यहां आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थे। 

उन्होंने कहा कि जमाबंदी अभिलेखों में स्वामित्व और खेती संबंधी प्रविष्टियों का मानकीकरण बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनवरी और जुलाई 2021 में जारी निर्देशों के अनुरूप यह पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार, केंद्र सरकार, बोर्डों एवं निगमों, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की भूमि से संबंधित प्रविष्टियों को सुव्यवस्थित करना है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि जमाबंदी के स्वामित्व स्तंभ में प्रदेश सरकार या अन्य असंगत शब्दों के उपयोग से कई बार वास्तविक स्वामित्व को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस स्थिति को समाप्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी लागू हो, ऐसी सभी प्रविष्टियों को हरियाणा भूमि अभिलेख नियमावली, 2013 के अनुसार एक समान रूप से “हरियाणा सरकार” के रूप में दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुधार केवल प्रक्रियात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक भूमि के प्रबंधन में पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभागों से संबंधित भूमि के मामले में स्वामित्व कॉलम में “हरियाणा सरकार” दर्ज किया जाएगा, जबकि खेती संबंधी कॉलम में संबंधित विभाग का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे। 

इसी प्रकार राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाली भूमि जैसे संरक्षक, अधिशेष या नज़ूल श्रेणी की भूमि में स्वामित्व “हरियाणा सरकार” के अंतर्गत रहेगा और खेती वाले कॉलम में नियंत्रण से संबंधित उपयुक्त जानकारी दर्ज की जाएगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार के स्वामित्व वाली भूमि को जमाबंदी में “केंद्रीय सरकार” के रूप में दर्ज किया जाएगा और खेती संबंधी कॉलम में संबंधित विभाग का उल्लेख किया जाएगा। 

राज्य के बोर्डों और निगमों की संपत्तियों के मामले में स्वामित्व कॉलम में संबंधित बोर्ड या निगम का नाम दर्ज होगा, जबकि खेती संबंधी कॉलम में भी इन संस्थाओं से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमि को पंचायत स्वामित्व के अंतर्गत संबंधित खेती संबंधी प्रविष्टियों के साथ दर्ज किया जाएगा, जबकि पंचायत समितियों और जिला परिषदों की भूमि में उनके संस्थागत नामों को स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा। 

इसी प्रकार, शहरी स्थानीय निकायों की संपत्तियों जैसे नगर समितियां, नगर परिषदें और नगर निगम के लिए भी स्वामित्व कॉलम में संबंधित निकाय का सटीक नाम दर्ज किया जाएगा, जिससे भूमि अभिलेखों में पूर्ण स्पष्टता सुनिश्चित हो सके। डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व संबंधी सभी प्रविष्टियों में किए जाने वाले सुधार हरियाणा भूमि अभिलेख नियमावली, 2013 के अनुच्छेद 7.30 और 7.42 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही किए जाएं।

उन्होंने कहा कि खेती संबंधी कॉलम में निजी व्यक्तियों से संबंधित किसी भी मौजूदा प्रविष्टि को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना नहीं बदला जाएगा, ताकि व्यक्तिगत अधिकारों की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस एक समान नामकरण नीति के लागू होने से भूमि अभिलेखों में स्पष्टता बढ़ेगी, विवादों की संभावनाएं कम होंगी और सरकारी भूमि के प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD