Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

 

मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Harshwardhan Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:39 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशिवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल का बाग सड़क का शिलान्यास किया। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापरी-पालियों-माजरी सड़क का सुधार एवं उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-ब्रोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड तथा 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवास तथा 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का उद्घाटन किया। 

इसी प्रकार 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहार से गांव गड्डा तक सम्पर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन तथा नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एफआरए के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी प्रदान किए।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Harshwardhan Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD