Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपाई जाएंगे तो महंगाई जाएगी : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 13:04 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और भारी टैक्स का बोझ आम लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपाई जाएंगे, तभी महंगाई भी जाएगी। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ लगातार टैक्स बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार कोई चीज महंगी हो जाती है तो बाद में उसके सस्ते होने की उम्मीद कम ही रहती है। उनके मुताबिक, गाड़ियों पर लगभग 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।इस दौरान पूर्व डीआईजी राम शरद राम समेत कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। सपा प्रमुख ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। कानपुर में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल सामने आने पर तस्करों से उनके संबंध उजागर हुए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल निकाली जा सकती है तो तस्करों की कॉल डिटेल क्यों नहीं निकाली जाती। अखिलेश यादव ने भाजपा पर राजनीतिक प्रचार के लिए गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से एक गाना लॉन्च किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी एफआईआर दर्ज कराएगी और इससे यह भी साफ हो जाएगा कि कार्रवाई होती है या नहीं। अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में कई बड़े विकास कार्य किए थे। एक्सप्रेसवे निर्माण, लैपटॉप वितरण, रिवरफ्रंट परियोजना, डायल-100 सेवा, एंबुलेंस व्यवस्था और कैंसर इंस्टीट्यूट जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट उसी समय शुरू हुए थे।

अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में सबसे अधिक थर्मल पावर प्लांट भी सपा सरकार के दौरान लगाए गए थे। उन्‍होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगह वोट कटवाने की कोशिश की जा रही थी। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध न किया होता तो कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम हटाए जा सकते थे।

विदेश नीति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रूस भारत का पुराना मित्र रहा है और अगर वहां से सस्ता तेल उपलब्ध हो रहा है तो भारत को उसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के गठजोड़ यानी पीडीए की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD