Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

Special Day, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 13:54 IST

संगीत जगत में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनके गाए गाने आज भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं। ऐसी ही एक गायिका हैं साधना सरगम, जिन्हें 'संगीत की साधना' भी कहा जाता है। हिंदी के साथ ही मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, और तेलुगू सहित कई भाषाओं में गाने वाली साधना ने करियर की शुरुआत में ही कई यादगार गीत दिए हैं। 

हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि लंदन में एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के दौरान वह मंच पर श्रोताओं की बड़ी संख्या में भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देखकर नर्वस हो गई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने लंदन में हुए शो का दिलचस्प किस्सा साझा किया था, जो उनके शुरुआती दिनों की नर्वसनेस और आत्मविश्वास की कहानी बयां करता है। 7 मार्च को साधना सरगम का जन्मदिन है।

साधना सरगम ने बताया कि लंदन में अमिताभ बच्चन और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ उनके शो थे। उस समय वह नई उभरती सिंगर थीं। शो में फिल्म 'ईमानदार' का एक क्लासिकल गाना गाने का मौका मिला। मंच एक बड़ा राउंड एरिना था और दर्शक अमिताभ बच्चन को देखने के लिए पागल हो रहे थे। लोग उनके लिए जोर-शोर से तालियां बजा रहे थे। जब साधना का क्लासिकल गाना गाने का समय आया तो वह काफी घबरा गईं।

साधना ने कहा, “वहां काफी डर लग रहा था कि यह क्लासिकल गाना है, मुश्किल है। लोग कहीं हूटिंग तो नहीं कर देंगे, लेकिन कल्याणजी-आनंदजी को पूरा भरोसा था। अमिताभ बच्चन ने ही सलाह दी थी कि गाना बहुत अच्छा है और इसे जरूर लेना चाहिए। जब गाना शुरू हुआ तो शुरुआती डर के बावजूद दर्शकों ने जबरदस्त तालियां बजाईं।साधना ने बताया, “इतनी तालियां बजीं कि लगा हमारा क्लासिकल म्यूजिक बिल्कुल कमजोर नहीं है। 

गाने की कंपोजिशन इतनी खूबसूरत और कॉम्पैक्ट थी कि फास्ट शो में भी लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और सराहा।” इस अनुभव ने सिखाया कि प्रस्तुति और आत्मविश्वास कितना महत्वपूर्ण है। साधना सरगम ने आगे कहा कि वे हमेशा ऐसे गाने गाना चाहती हैं, जो सुनने वालों को सुकून दे और उनकी तनाव और परेशानियां भुला दे। उनका मानना है कि संगीत के जरिए दूसरों की मदद करना उनका लक्ष्य है। वह खुद को बेहतर इंसान बनाने और समझ बढ़ाने पर भी फोकस करती हैं।

 

Tags: Special Day , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD