Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 13:11 IST

भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।  सपना ने नए म्यूजिक वीडियो 'लागे न उंघईया पिया' के पोस्टर को शेयर करते हुए फैंस को पोस्ट कैप्शन के माध्यम से जानकारी दी कि नया गाना जल्द आ रहा है। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, "पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आ रहा है एक धमाकेदार नया गाना 'लागे न उंघईया पिया'।"

सपना के इस धमाकेदार गाने में लोगों को प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी। असम की कल्पना पटवारी ने 32 से अधिक भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने गाए हैं, जिनमें कजरी, चैता, और सोहर शामिल हैं। सपना ने लोगों को बने रहने का कहते हुए यह जानकारी दी कि 'लागे न उंघईया पिया' गाना केवल पार म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, जिसमें इस बार प्यार भी होगा और तड़का भी।

अभिनेत्री ने अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो के साथ शुक्रवार को ही रिलीज हुए एक और म्यूजिक वीडियो 'ठेला पे केला बेच के' के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गाना अब रिलीज हो गया है। कृपया पूरा वीडियो गाना 'यश कुमार ऑफिशियल' यूट्यूब चैनल पर देखें।" अभिनेत्री के दोनों पोस्ट पर कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। 

फैंस जहां सपना के एक गाने को आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरे गाने की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'ठेला पे केला बेच के' गाने को यश कुमार और सविता यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है। अभिनेत्री सपना चौहान मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली हैं। उन्होंने 2022 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD