Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश

नाबालिग समेत छह व्यक्ति पांच पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 11:53 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आधुनिक पिस्तौलों और एक तेजधार हथियार समेत छह व्यक्तियों , जिनमें एक नाबालिग है, को गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रोहित कुमार (18) निवासी मकबूलपुरा, अमृतसर; करनबीर सिंह उर्फ अजय (24) निवासी गांव काले तरनतारन; जश्नदीप सिंह उर्फ ज्ञानी (18), ओंकार सिंह उर्फ वंश (21) और आकाशदीप सिंह (24), तीनों निवासी गांव मरी मेघा, तरनतारन तथा 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में एक .30 बोर, एक 9 एमएम ग्लॉक, एक .30 बोर पीएक्स5, एक 9 एमएम टॉरस और एक 9 एमएम ग्रेटा (पाकिस्तान में निर्मित) तथा 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी व्यक्ति अपने हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों की खेप प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में उनकी आपूर्ति करते थे।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में आगे-पीछे का पता लगाने के लिए जांच जारी है। कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा कि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने रोहित कुमार को एक नाबालिग समेत काबू कर उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और एक तेजधार हथियार बरामद किया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मुलजिमों ने खुलासा किया कि यह अवैध हथियार उन्हें करनबीर उर्फ अजय ने सप्लाई किया था। उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने उक्त मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया।

सीपी ने कहा कि करनबीर उर्फ अजय से आगे की जांच और पूछताछ कर हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान ओंकार सिंह उर्फ वंश, आकाशदीप सिंह और जश्नदीप उर्फ ज्ञानी के रूप में हुई है और उनके पास से चार अन्य पिस्तौल बरामद हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना मकबूलपुरा अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 59 दिनांक 28-02-2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD