Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरनजीत सिंह संधू की काबिलियत और तजुर्बे से दिल्ली और देश छुएगा विकास की नई ऊंचाइयां: अक्षय शर्मा

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के संग संधू के निवास स्थान पर मनाई खुशी, बांटे लड्डू और चलाए पटाखे

Akshay Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 10:59 IST

भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से नेता  अक्षय शर्मा ने आज पूर्व राजदूत श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उप-राज्यपाल (LG) नियुक्त किए जाने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर परिवार के साथ खुशी साझा की। इस अवसर पर अक्षय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ ढोल की थाप पर भांगड़ा डाला, पटाखे चलाए और लड्डू बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

काबिलियत और तजुर्बे का सम्मान

मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान का यह निर्णय बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा, "तरनजीत सिंह संधू जी ने एक डिप्लोमेट (राजनयिक) के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए जो जरूरी मुद्दे हल किए, वह उनकी काबिलियत का प्रमाण है। 

अब उनके इसी प्रशासनिक तजुर्बे का लाभ दिल्ली के विकास को मिलेगा। उनके नेतृत्व में दिल्ली और देश मजबूती से आगे बढ़ेंगे।"

पंजाब के हितों की मज़बूत आवाज़

अक्षय शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि संधू जी का परिवार हमेशा पंजाबियत' और पंजाब के मुद्दों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति पंजाब के लिए दिल से काम करना चाहता है, वह कभी अपने राज्य से दूर नहीं होता। संधू जी ने हमेशा सरकार में न होते हुए भी जनता के मसले हल करवाए हैं। 

अब वह पंजाब के नौजवानों, नशा मुक्ति और विकास के मुद्दों को सीधे हाईकमान तक पहुँचाएंगे, जिससे पंजाब में खुशहाली आएगी।"

आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला

अक्षय शर्मा ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने 'बदलाव' के नाम पर धोखा खाया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों और बसों पर केवल अपना रंग चढ़ा देने से विकास नहीं होता। पंजाब आज उस रास्ते पर है जहाँ विकास शून्य है।

 नशा केवल लोगों को अंदर (जेल) डालने से नहीं रुकेगा, इसके लिए ठोस नीति और भाजपा जैसी दूरदर्शी सोच की जरूरत है।  कांग्रेस पर तंज कसते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि मनरेगा के नाम पर भीड़ जुटाकर झूठ फैलाना भाजपा की नीति नहीं है। भाजपा केवल मुद्दों के हल की राजनीति करती है।

अक्षय शर्मा ने भविष्य की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा, "जब हमारे डीसी और डीएसपी युवा हैं, तो हमारा राजनीतिक नेतृत्व पुराना क्यों हो? भाजपा अब 'युवा नेतृत्व और नई पॉलिसी' के साथ आ रही है। अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पंजाब में 'असली बदलाव' लाया जाएगा। मोगा का विशाल इकट्ठा इस बात का सबूत होगा कि पंजाब के लोग अब प्रधानमंत्री मोदी जी के 'विकास मॉडल' पर विश्वास कर चुके हैं।" 

उन्होंने कहा लोक भाजपा हमेशा पंजाब ने लिए सकारात्मक सोच रखती है। 14 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह मोगा में लोगों की सोच, उनके मुद्दों ओर हल पर बात करने आ रहे हैं। अंत में अक्षय शर्मा ने दोहराया कि आने वाला समय भाजपा का है और हल्का उत्तरी समेत पूरा पंजाब विकास की नई मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार है। 

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Akshay Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD