Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को होगा रिलीज, पोस्ट कर दी जानकारी

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 13:56 IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर त्रिशा कर मधु आए दिन अपनी आगामी फिल्म और गाने की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने नए एल्बम के गाने को प्रोमोट कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने आगानी गाने के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "शुक्रवार सुबह अलग मिजाज में फुल वीडियो देखें, अपने दम पे जीता हूं।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस पूरा एल्बम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'अपने दम पे जीता हूं' गाने में त्रिशा कर मधु के साथ राकेश मिश्रा नजर आएंगे। वहीं, सॉन्ग शुक्रवार को सुबह 7 बजे 'सवेरा म्यूजित वर्ल्ड' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। एल्बम में राकेश मिश्रा की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी। गाने के लिरिक्स रजनीश चौथरी ने लिखे हैं।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जो टीजर वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत शेर के दहाड़ से होती है, जिसके बाद राकेश की बाइक पर दमदार एंट्री देखने को मिलती है। 

इसके बाद वीडियो में त्रिशा कर मधु का भी ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है।त्रिशा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय और बोल्ड अभिनेत्री हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ डांस मूव्स के दीवाने हैं, जो कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।त्रिशा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। 

अभिनेत्री ने भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, और अरविंद अकेला कल्लू जैसे प्रमुख अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन फैंस के लिए खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD