Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पंजाब सरकार का जताया आभार

कहा परिवार के सदस्यों जैसा महसूस कराया

Dr SS Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 11:42 IST

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने संकट के समय संपर्क कर उन्हें परिवार के सदस्यों जैसा महसूस कराया। पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में पश्चिम एशिया से लौटने वाले लोगों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

आज यहां चेयरमैन पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया और राज्य की एन आर आई मामलों की विशेष सचिव अमनदीप कौर ने बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग, उनके परिवार तथा अन्य लौटे यात्रियों का स्वागत किया। दुबई और अन्य मध्य-पूर्व/पश्चिम एशियाई देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए पंजाब सरकार के एनआरआई विंग ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। 

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 तथा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर +91 94787 79112 जारी किए गए हैं। दुबई से लौटे लोगों ने कहा कि इन नंबरों के जरिए उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे इस माहौल में सरकार उनके साथ परिवार की तरह खड़ी है।

डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पश्चिम एशिया संकट के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एनआरआई मामलों की विशेष सचिव अमनदीप कौर ने बताया कि राज्य सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि वहां फंसे भारतीयों और पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

बठिंडा के परिवार की सदस्य नीरू गर्ग, जिन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की अपील की थी, ने विशेष रूप से पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर संकट संदेश मिलने के बाद मंत्री ने स्वयं फोन कर परिवार से संपर्क किया और सुरक्षित वापसी के लिए पूरा सहयोग दिया। 

उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पश्चिम एशिया संकट में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की। मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से दुबई से एस.ए.एस. नगर पहुंचे सभी यात्रियों ने कहा कि वे अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पंजाब सरकार के प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

 

Tags: Dr SS Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD