Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : वरुण चक्रवर्ती का ‘मिस्ट्री स्पिन’ इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा, 5 मैचों में चटकाए हैं इतने विकेट

Varun Chakravarthy, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 14:11 IST

भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलना है। टूर्नामेंट में विपक्षी स्पिन गेंदबाजों से परेशान रही भारतीय टीम की परेशानी अपने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वजह से बढ़ गई है। हालांकि वरुण का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। वरुण चक्रवर्ती विश्व कप सुपर-8 के तीनों मैचों में महंगे साबित हुए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैचों में वरुण ने 12 ओवर में 122 रन लुटाए और सिर्फ 3 विकेट लिए। वरुण मौजूदा समय में भारतीय स्पिन गेंदबाजी का ट्रंप कार्ड हैं। ऐसे में उनका प्रभावहीन होना सेमीफाइनल से पहले चिंता का विषय है। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल की राय इसके उलट है। 

मोर्ने मोर्केल ने वरुण पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा, "चक्रवर्ती में हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है और वह किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। उनकी मेहनत भी इसी भरोसे को मजबूत करती है—वह अक्सर अभ्यास सत्र में सबसे पहले पहुंचते हैं और लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी करते हैं।"उन्होंने कहा, "वरुण चक्रवर्ती का स्वभाव भी उन्हें खास बनाता है। 

वह न तो सफलता में ज्यादा जश्न मनाते हैं और न ही खराब प्रदर्शन पर खुद को कोसते हैं। बल्कि, वह खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं और लगातार बेहतर बनने की कोशिश करते रहते हैं। टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें सिर्फ एक शानदार ओवर की जरूरत है।"सुपर-8 में अपनी प्रतिष्ठा के अनरुप गेंदबाजी न कर पाने के बावजूद वरुण इस विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

वह 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। 7 रन देकर 3 विकेट उनका श्रेष्ठ स्कोर है। सेमीफाइनल में वरुण का प्लेइंग इलेवन में होना लगभग तय है। वरुण सेमीफाइनल में बेहद अहम हो सकते हैं। दाएं हाथ का यह रहस्यमयी लेग स्पिनर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों में 14 विकेट ले चुका है। 24 रन देकर 5 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

 

Tags: Varun Chakravarthy , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD