Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के हिंदी विभाग द्वारा दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स 'समाज, साहित्य और संस्कृति' का आयोजन

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 12:55 IST

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के हिंदी-विभाग द्वारा मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के सहयोग से दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स 'समाज, साहित्य और संस्कृति' का सफल आयोजन किया गया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष और डीन, भाषा-संकाय प्रो. सुनील कुमार 'वत्स' ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के यशस्वी उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के कुशल नेतृत्व और प्रेरणा से हिंदी विभाग द्वारा निरंतर साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में फरवरी माह में ही हिंदी विभाग द्वारा चार बड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया गया जिनकी चर्चा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है।उन्होंने इस दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को 'समाज, साहित्य और संस्कृति' इन तीनों आयामों के पारस्परिक संबंधों से गहराई से परिचित कराना है। 

समाज, साहित्य और संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं समाज जीवन की वास्तविकताओं को जन्म देता है, साहित्य उन्हें अभिव्यक्ति प्रदान करता है और संस्कृति उन मूल्यों, परंपराओं एवं जीवन-दृष्टि को संरक्षित करती है जो पीढ़ियों को जोड़ती हैं। इस रिफ्रेशर कोर्स में समकालीन सामाजिक चुनौतियों, भारतीय ज्ञान परंपरा, लोक संस्कृति, वैश्वीकरण, मीडिया प्रभाव, तथा नई साहित्यिक प्रवृत्तियों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिए गये।

प्रतिभागियों को शोध-पद्धति, आलोचनात्मक दृष्टि और अंतरविषयी अध्ययन के महत्व से भी अवगत कराया गया। विभिन्न चर्चा सत्रों, प्रश्नोत्तर और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचार साझा करने का अवसर मिला है, जिससे उनकी वैचारिक स्पष्टता और अकादमिक दृष्टिकोण सुदृढ़ हुई है। इस प्रकार यह दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स न केवल ज्ञान-वृद्धि का मंच बना, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, सांस्कृतिक चेतना और साहित्यिक समझ को विकसित करने का एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ है।

इस दौरान डॉ. विशाल भारद्वाज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, डॉ. सुधा जितेंद्र, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. मलकीत सिंह संधु, डॉ. बिहारी झा और डॉ. मनजिंदर सिंह ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के  अध्यापकों, शोधार्थियों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD