Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप में मार्को जानेसन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Marco Jansen, Tristan Stubbs, South Africa, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 11:57 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्को जानेसन और ट्रिस्टन स्टब्स की साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड के कप प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच उस समय मजबूत साझेदारी हुई, जब साउथ अफ्रीका ने 77 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। 

यहां से इस जोड़ी ने स्कोर को 150 तक पहुंचाया, जिसके बाद मार्को जानसेन ने मोर्चा संभालते हुए स्कोर 169/8 तक पहुंचाया।यह टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की तरफ से छठे या उससे निचले क्रम पर सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड के नाम पर है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने साल 2021 में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 81 रन की अटूट साझेदारी की थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2009 के फाइनल में श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और कुमार संगकारा की जोड़ी ने पाकिस्तान के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर 68 रन की अटूट साझेदारी की थी। यह जोड़ी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में चौथे नंबर पर जॉर्ज बेली और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी है, जिन्होंने साल 2016 के फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 54 रन की अटूट साझेदारी की थी। साल 2010 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल हसी और मिचेल जॉनसन की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 रन की अटूट साझेदारी की थी।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस पारी में मार्को जानसेन ने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 55 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट निकाले। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Marco Jansen , Tristan Stubbs , South Africa , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD