Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप : 7 बाउंड्री के साथ नाबाद अर्धशतक, मार्को जानेसन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Marco Jansen, South Africa, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 11:56 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को जानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ जानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। नसेन ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वालों में माइकल हसी पहला नाम हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली थी।न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में मार्को जानसेन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 55 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मार्को जानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। इस टीम को दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो झटके लगे। इसके बाद एडेन मार्करम ने देवाल्ड ब्रेविस (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन मार्करम (18) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए।

आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में साउथ अफ्रीकी टीम 5 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी थी। यहां से मार्को जानसेन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 47 गेंदों में 73 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जानसेन 55 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Marco Jansen , South Africa , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD